फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी फेल होने पर यात्रियों ने किया हंगामा,,-Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्कल का एसी फेल होने पर उबले यात्री, किया हंगामा
रेल मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी, डीआरएम को बुलाने पर अड़े
साढ़े चार घंटे लेट हो गई ट्रेन, साथ भेजा गया कारीगर, तब माने
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
हरिद्वार से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस का एसी फेल होने पर यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर दो पर जमकर हंगामा किया। रेल मंत्री सुरेश प्रभु और रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसी दुरुस्त करने के लिए कारीगर और आरपीएफ की टीम ट्रेन के साथ रवाना की गई। इस बीच ट्रेन साढ़े चार घंटे लेट हो गई।
उत्कल एक्सप्रेस के ए-वन और बी-टू कोच का एसी हरिद्वार से ही खराब था। यात्री लगातार शिकायत दर्ज करा रहे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। गर्मी के कारण पल- पल काटना मुश्किल हो रहा था। आगरा स्टेशन पर उनके सब्र का बांध टूट गया और वे हंगामा करने लगे, लेकिन वहां उन्हें यह कहकर शांत करा दिया गया कि झांसी में कोच बदल दिए जाएंगे। इस बीच ट्रेन तीन घंटे लेट हो गई। यह ट्रेन झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर सोमवार की रात 10.42 बजे आई। यहां जब यात्रियों को पता लगा कि कोई कोच नहीं बदला जाएगा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और प्लेटफार्म पर नारेबाजी शुरू कर दी। जीआरपी ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। ट्रेन चल दी तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर उसे रुकवा लिया। यात्री डीआरएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

डीआरएम एके मिश्रा को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल अभियंता, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंकित गहलौत को मौके पर भेेजा गया। आरपीएफ कमांडेंट ने यात्रियों को समझा कर ट्रेन में बिठाया और साथ में दो कर्मचारी, कारीगर, आरपीएफ के दो जवान भेजे। यात्रियों को बताया गया कि चलती ट्रेन में मेकेनिक फाल्ट को ठीक कर लेंगे। तब ट्रेन रात 12.18 बजे पुरी के लिए रवाना हो सकी। मालूम हो कि, शनिवार और रविवार को निजामुद्दीन से विशाखापटनम जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस का भी एसी खराब हुआ था और दोनों दिन ट्रेन डेढ़ घंटे तक झांसी स्टेशन खड़ी रही थी।
विज्ञापन


मंडल में नहीं हैं अतिरिक्त एसी कोच
गर्मियों में अक्सर ट्रेनों में एसी फेल होने पर यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में समस्या का निदान निकल सके, इसके लिए रेल मंडल प्रशासन के पास एक भी अतिरिक्त एसी कोच नहीं है। जबकि दिल्ली से आने वाली किसी भी गाड़ी का एसी खराब होने पर यह कहकर ट्रेन को आगे बढ़ा दिया जाता है कि झांसी मंडल कार्यालय स्टेशन होने के कारण यहां कोच बदल दिया जाएगा। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मंडल प्रशासन के पास कोई अतिरिक्त एसी कोच नहीं है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मुख्यालय से कोच मांगे गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें