फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

142 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग

Wed, 08 Jun 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
b.ed counciling, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड काउंसलिंग के दूसरे दिन 6,501 से 15,000 रैंक तक के 142 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। बुधवार को 15001 से 26000 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन


बीएड काउंसलिंग के लिए प्रदेश में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय समेत 33 केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को काउंसलिंग का दूसरा दिन रहा। पहले दिन तो सर्वर कनेक्टिविटी न मिलने की समस्या आई पर मंगलवार को कनेक्टिविटी दुरुस्त रही। कुलसचिव वीएन सिंह ने केंद्र पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि केंद्र के आसपास किसी भी कालेज को बैनर, पोस्टर लगाने की इजाजत नहीं है। काउंसलिंग समन्वयक डॉ. आर के सैनी ने बताया कि सुबह दस बजे से शुरू हुई काउंसलिंग में 225 अभ्यर्थियों को आना था लेकिन इनमें से 143 ने ही टोकन लिए।
विज्ञापन


जबकि, 142 ने दस्तावेजों का सत्यापन कराकर फीस जमा की। अब यह अभ्यर्थी बुधवार रात तक कॉलेज की च्वाइस भर सकते हैं। बृहस्पतिवार को सभी अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें