आदिवासी समाज की दो बेटियों का कराया विवाह
झांसी। बिजौली की आदिवासी बस्ती में समाजसेवी संगठनों के तत्वावधान में आदिवासी समाज की दो बेटियों का विवाह कराया गया। नव विवाहित जोड़ों को आकर्षक उपहार दिए गए। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, अनुराधा शर्मा, सुमन राय, कृष्णा गुप्ता, निहाल चंद्र शिवहरे, कमलेश राय मौजूद रहे। आसरा सोसायटी की पूजा शर्मा, बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे।