फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीथिन जब्त की, जुर्माना वसूला
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम ने सोमवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। 50 माइक्रोन से कम मोटाई की आठ किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई और 10,700 रुपये जुर्माना वसूल किया।
संयुक्त नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने इलाइट चौराहा से लेकर सीपरी बाजार तक छापामार अभियान चलाया। टीम को देखकर पन्नी का उपयोग करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में उन्होंने पन्नी समेटकर फेंक दी। लेकिन कई दुकानदार पॉलीथिन नहीं छिपा पाए। टीम ने 11 दुकानदारों से 10,700 रुपये जुर्माना वसूला और आठ किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की।
विज्ञापन

इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन, कर निर्धारण अधिकारी डॉ. हरगोविंद सिंह यादव, संपत्ति अधिकारी डॉ. पुष्पराज गौतम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंडलीय समीक्षा 13 को
झांसी। मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव मंडल के तीनों जिलों के विभिन्न विभागों की समीक्षा 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से करेंगी। प्रशासनिक अधिकारी आशाराम ने बताया कि पूर्व में 11 सितंबर को समीक्षा बैठक होनी थी, लेकिन अब इसकी तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें