एलईडी पर कोच डिस्पले न होने पर रेलमंत्री को ट्वीट
- चंबल एक्सप्रेस के यात्रियों ने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को चंबल एक्सप्रेस के कोच एलईडी पर आने से पहले डिस्प्ले न होने पर यात्रियों ने रेलमंत्री को ट्वीट कर शिकायत की। खबर मंडल के अफसरों को मिलते ही तुरंत कोच डिस्प्ले कराया गया। अधिकारियों का कहना है यह तकनीकी खराबी के खराब हुआ है।
ग्वालियर से चलकर हावड़ा जाने वाली चंबल एक्सप्रेस शनिवार सुबह झांसी पहुंची। प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन आने की जानकारी तो दे दी गई, लेकिन प्लेटफार्म पर लगी एलईडी में कोच डिसप्ले नहीं हो रहे थे, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसी बीच कुछ यात्रियों ने रेलमंत्री को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मंडल के अधिकारियों के पास मैसेज आने के बाद तुरंत हरकत में आए। अधिकारियों ने आनन-फानन में डिप्टी एसएस व एसएनटी स्टाफ को सूचना दी गई। इसके बाद ट्रेन आने पर कोच डिसप्ले शुरू कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण यह समस्या पैदा हो गई थी।