फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार मंत्री जयकुमार सिंह,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
‘जेलों में अब 4-जी जैमर’
कारागार राज्यमंत्री स्वीकार किया कि मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं कैदी
बोले, अभी 2-जी और 3-जी सिस्टम लगे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि जेलों में अब 4 जी जैमर लगाए जाएंगे। उन्होंने माना कि सिस्टम अपडेट न होने के कारण इसका फायदा उठाकर कैदी जेल में मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं। जिस समय जैमर लगाने का ठेका हुआ था तब 4 जी सिस्टम नहीं था, इसलिए जेलों में 2 जी और 3 जी जैमर लगे हैं।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित अपना दल के जिला सम्मेलन में भाग लेने आए कारागार राज्यमंत्री जयकुमार ने सर्किट हाउस में कहा कि जिस कंपनी ने जैमर लगाए हैं, वहीं कंपनी अपग्रेडेशन का काम करेगी। झांसी जेल में मानक के वितरित कैंटीन का संचालन होने के सवाल पर उनका कहना था कि जेल में कैंटीन का प्रावधान है। मगर, मानकों का ध्यान रखकर ही उसमें खाद्य वस्तुओं को बेचा जा सकता था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने जेल का निरीक्षण किया था, उस समय तब सब ठीकठाक था। जल्द ही वे दोबारा निरीक्षण करने जेल जाएंगे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना पर उनका कहना था कि सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। यह जरूर है कि छात्राओं पर लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए था। अपना दल (एस) के एजेंडे में राम मंदिर है कि नहीं, इस सवाल पर उनका कहना था कि एनडीए गठबंधन के जो भी फैसले होंगे, पार्टी उनके साथ है। अपना दल के नगर निकाय चुनाव लड़ने का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें