फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल की खबर-City

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड- हॉकी व लॉन टेनिस प्रतियोगिता सितंबर में
विज्ञापन

सबहेड- जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता भी होगी, 18 मंडलों के आएंगे खिलाड़ी

झांसी।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय तीन खेल प्रतियोगिताएं हाेंगी, इनमें महिलाओं की हॉकी व लॉन टेनिस तथा बालकों की जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 18 मंडलों के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन

नया खेल सत्र प्रारंभ होने के बाद खेल कलेंडर में इस बार झांसी को तीन खेल प्रतियोगिताएं मिली। महिला खेलों के अंतर्गत हॉकी व लॉन टेनिस प्रतियोगिता सितंबर में आयोजित होंगी। लॉन टेनिस 28 व 29 सितंबर को तथा हॉकी प्रतियोगिता 28, 29 व 30 सितंबर को होगी। वहीं प्रदेशीय बालक जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। हालांकि विभाग ने इन प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर ली है। एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी मुकाबले खेले जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर के मुताबिक सभी खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था स्टेडियम के अंदर ही होगी। बॉक्सिंग के मुकाबले स्टेडियम के रिंग में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें