फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महानगर में 14 जर्जर भवन, बना हुआ है हादसे का खतरा

Tue, 25 Aug 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में 14 जर्जर भवन हैं। क्षतिग्रस्त हिस्स की मरम्मत कराने के लिए नगर निगम प्रशासन भवन संचालकों को नोटिस भेज चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से चिह्नित जर्जर भवन फूटा चौपड़ा, नानकगंज, आजादगंज, बाहर दतिया गेट, लक्ष्मणगंज, चमनगंज, गुरुद्वारा चौराहा के पास, सिविल लाइन समेत विभिन्न इलाकों में हैं। इसमें किसी मकान का कुछ हिस्सा तो किसी का अधिकांश क्षेत्र जर्जर हो चुका है। चूंकि, पिछले दो-तीन दिनों से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। बारिश के दौरान भवन का जर्जर हिस्सा गिरने का खतरा बढ़ जाता है। नगर निगम के मुख्य अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि भवन स्वामियों को जर्जर हिस्से की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न कराने पर कोई हादसा होता है तो भवन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनहानि पर चार लाख, भवन के लिए मिलेंगे सवा लाख
कोतवाली क्षेत्र की चूड़ी वाली गली में पुराने मकान की जर्जर दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार विवेक कुमार ने बताया कि दैवीय आपदा के शासनादेश के तहत जनहानि होने पर चार लाख और भवन क्षतिग्रस्त होने पर सवा लाख रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें