कोरोना वायरस के संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को झांसी में 14 संक्रमितों की मौत हुई। इसके अलावा झांसी और ललितपुर में 87 नए मरीज सामने आए। इनमें झांसी में 6093 नमूनों की जांच में 68 में महामारी का संक्रमण पाया गया जबकि, ललितपुर में 3034 नमूनों की जांच में 19 संक्रमित मिले।