फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी इंतेजार के बाद झोली में आए 14 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोविड के चलते विकास मदों में दिए जाने वाले बजट में करीब अस्सी फीसदी की कटौती हो चुकी है। ऐसे में तमाम सारे विकास कार्य ठप पड़े हुए थे लेकिन, अब बुंदेलखंड विकास निधि के जरिए झांसी को करीब 14 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इससे सड़क निर्माण जैसे कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

महामारी के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने इस बार विधायक निधि एवं सांसद निधि स्थगित कर दी है। इसी तरह पीडब्ल्यूडी को विकास मद में दिए जाने वाली रकम में भी भारी भरकम कटौती की गई है। हालत यह है कि चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही खत्म हो चुकी लेकिन, सड़क मरम्मत के नाम पर भी बजट एलॉट नहीं हुआ। बजट न मिलने से ही पीडब्ल्यूडी तमाम सारे कार्यों के टेंडर कराने के बावजूद काम अब तक शुरू नहीं करा सका लेकिन सरकार ने बुंदेलखंड विकास निधि
से मिलने वाली रकम आवंटित कर दी। उप सचिव राजेश कुमार अग्रवाल की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक झांसी जनपद को कुल 1484.60 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। एमएलसी एवं एमएलए इसके जरिए कार्य करा सकेंगे लेकिन, कार्यों की आखिरी मंजूरी मंडलायुक्त देंगे हालांकि इनके जरिए सिर्फ नए कार्य ही कराए जा सकेंगे। मरम्मत आदि के कार्य इस निधि के जरिए नहीं कराए जा सकेंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार के मुताबिक प्रस्ताव बनाने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जालौन के हिस्से आई अधिक रकम, ललितपुर को मिले 12 करोड़
बुंदेलखंड विकास निधि के जरिए पूरे मंडल में सर्वाधिक आवंटन जालौन के नाम रहा। जालौन के खाते में कुल 2285.47 लाख रुपए आए जबकि ललितपुर के खाते में कुल 1239.94 लाख रुपये का आवंटन हुआ है। बुंदेलखंड विकास निधि के जरिए यहां भी सड़क आदि के निर्माण कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें