14.61 लाख वोटरों की ताकत, बनाएगी चार विधायक
- फोटो : demo
जिले की चार विधानसभा सीटों पर 14.61,433 मतदाता बृहस्पतिवार को अपना विधायक चुनने के लिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला पोलिंग बूथों पर ईवीएम में कैद कर देंगे। इस चुनाव में 31,611 युवा पहली बार मतदान करेंगे।
जिला में झांसी, गरौठा, बबीना और मऊरानीपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीटें हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक मतदाता मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 4,02,006 हैं, जबकि बबीना में 3,23,256, झांसी में 3,97,844 व गरौठा विधानसभा क्षेत्र में 3,38,627 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने पहली बार वोटर गाइड (वोटर पर्ची) की व्यवस्था की है, ताकि मतदाता को पोलिंग बूूथ तक पहुंचने अथवा मतदाता सूची में नाम खोजने में कोई परेशानी न हो। बबीना क्षेत्र में 98 प्रतिशत और अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों में 99 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को वोटर गाइड बांट दिए गए हैं।