फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो महीने में ओवरलोड होने से फुंके 1389 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। दो माह की भीषण गर्मी ने पूरे झांसी परिक्षेत्र (झांसी, ललितपुर एवं उरई) में बिजली विभाग का दम निकाल दिया। अप्रैल से अब तक ओवरलोड के कारण 1389 ट्रांसफार्मर फुंक गए। बिजली अफसरों का कहना है कि औसतन रोजाना 15-20 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। तापमान बढ़ने से ओवरलोड की समस्या बढ़ गई है। महज दो महीने में ही इतने ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली विभाग को करीब पांच करोड़ रुपये की चपत लगी है। वहीं, मोहल्लों में बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं।



ट्रांसफार्मरों को खराब होने से बचाने के लिए बिजली विभाग लाखों रुपये खर्च कर सुरक्षा उपकरण लगाता है, फिर भी ट्रांसफार्मर समय से पहले फुंक रहे हैं। भीषण गर्मी में ओवरलोड होने से महानगर समेत जनपद में रोजाना 15-20 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। बिजली विभाग के वर्कशॉप के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से अब तक 1416 ट्रांसफार्मर बदले गए, इनमें 1389 ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से फुंके।
विज्ञापन


सबसे अधिक 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों को नुकसान हो रहा है। इस क्षमता के 437 ट्रांसफार्मर खराब हुए। अफसरों का कहना है भीषण गर्मी में घर, दफ्तरों व दुकानों आदि में बड़ी संख्या में कूलर, पंखे और एसी का इस्तेमाल हुआ। इस कारण लोड बढ़ने से लाइनों में फाल्ट होने के साथ ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।



क्षमता न बढ़ने से ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर : झांसी जोन में शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के कुल मिलाकर 7,84,925 उपभोक्ता हैं। आपूर्ति के लिए 115 उपकेंद्र पर 60 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, लेकिन अधिकांश ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। उपभोक्ताओं की संख्या तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसके सापेक्ष ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि नहीं हो रही है। इसका नतीजा यह है कि उपभोक्ता जहां लो वोल्टेज और कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं बिजली विभाग को करोड़ों का घाटा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




- ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। झांसी परिक्षेत्र में सामान्य दिनों की अपेक्षा गर्मियों में ट्रांसफार्मर ज्यादा खराब हो रहे हैं। वर्कशॉप में मरम्मत कर उन्हें बदला गया है।



- प्रमोद कुमार सरोज



अधिशासी अभियंता

विद्युत कार्यखण्ड, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें