फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगार साबित हो रही है बीएसएनएल की विंग सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की विंग सेवा दे रही सांसें
विज्ञापन

झांसी। भारत संचार निगम लिमिटेड की तो हालत खस्ता है। यहां तक कि अब कर्मचारियों को वेतन देने में भी दिक्कत आने लगी है। दूरसंचार क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों के आने के बाद से इस सरकारी संस्थान के खराब दिन आ गए। प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए बीएसएनएल ने दो माह पहले विंग सेवा शुरू की है। इससे बिना सिम के ही एक दूसरे को कॉल की जा सकती है। इसके लिए बीएसएनएल का टेलीफोनी ऐप को इंस्टाल करना होगा। इस ऐप और विंग्स से यूजर्स बिना सिम के कहीं भी कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में जहां भी बीएसएनएल उपभोक्ता को कॉल करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है वहां पर बीसएएनएल की विंग सेवा से आसानी से कॉल किया जा सकता है लेकिन इसके लिए इंटरनेट सेवा का होना आवश्यक है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को एसआईपी डाउनलोड क रना होगा। इसके बाद दस डिजिट का सब्स्क्रिप्शन आईडी ग्राहकों को दिया जाएगा। इसके बाद ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड ई-मेल पर पिन दिया जाएगा। इस पिन के माध्यम से विंग सर्विस को एक्टिवेट किया जा सकता है। कॉल करने के लिए यूजर्स को ध्यान रखना होगा कि उसका फोन इंटरनेट या फिर वाईफाई से कनेक्ट हो। विंग्स ऐप्स के जरिये इंटरनेशनल कॉल करना भी संभव होगा। विंग्स सेवा देश में पहली ऐसी सेवा है जिसके माध्यम से बिना सिम के कही भी कॉल किया जा सकता है। बीएसएनएल के महाप्रबंधक बीएल गुप्ता ने बताया कि इस सेवा को काफी पहले ही शुरू कर दिया गया था लेकिन यूजर्स की मांग को देखते हुए इस सेवा का विस्तार किया जा चुका है। इस सेवा से कही भी बिना सिम के ही बात की जा सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें