फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी
विज्ञापन


झांसी। मतदान सबसे जरूरी कार्य है, प्रत्येेक मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बेहद जरूरी है। बुधवार को अलग अलग संस्थाओं ने वोट डालने के लिए लोगोें को जागरूक किया।
सर्व ब्राह्मण महासभा समिति ने राजकीय संग्रहालय में नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। मतदान के द्वारा हम लोकतंत्र को मजबूती है, ताकि सभी का विकास हो और देश को मजबूती मिले। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक ने, चंद्र प्रकाश तिवारी, विनोद चतुर्वेदी, डा. बाबूलाल तिवारी, चंद्रिका प्रसाद त्रिपाठी, आर के सहारिया, दिलीप पांडेय, रानू देवलिया, महावीर प्रसाद द्विवेदी, अजय भार्गव, नवनीत दीक्षित, अनिल तिवारी, मयंक दुबे व अनिल दुबे मौजूद रहे। संचालन सियाराम शरण चतुर्वेदी व आभार अनिल सुडेले ने जताया।
विज्ञापन

वहीं, एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी टीकाराम फुंडे ने सभी को मतदान की शपथ दिलाते हुए कहा कि ये लोकतंत्र का पर्व है, इसीलिए शत प्रतिशत भागीदारी करें। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, चेयरमैन सुरेंद्र कुमार राय, प्रो. डॉ. अर्चना लाल व प्राचार्य डॉ. जितेंद्र राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

आर्य समाज जन जागरण समिति ने भी घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र वर्मा, त्रिलोक चंद्र, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, डोरीलाल, आत्माराम, रमेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें