मतदान की भ्रांतियों का समाधान बताया
झांसी। बिपिन बिहारी महाविद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर मतदाता जागरूकता अभियान व गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश ने छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया की सरलता और सहजता के बारे में बताया। इस मौके पर शिक्षकोें विचार रखे और अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ ली। वहीं, छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण, नाटक मंचन के जरिये मजबूत लोकतंत्र में शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। मतदान की भ्रांतियों का समाधान बताया। महाविद्यालय के छात्र विवेक सेन ने मतदाता पर गीत प्रस्तुत किए। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव कुमार अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. सुरभि यादव, डॉ. डीडी गुप्ता, डॉ. एके सिंह, डॉ. किशोर कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन डॉ. एचडी भारतीय और आभार शिखा गुप्ता ने व्यक्त किया।