फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशु के अर्द्धशतक से जीती परवई की टीम-City

विज्ञापन
विज्ञापन
आशु के अर्द्धशतक से जीती परवई
विज्ञापन

झांसी। पंडित विश्वनाथ शर्मा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पद्मभूषण डॉ. वृंदावनलाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सुपरलीग मुकाबला एमपीएस सनराइज (परवई) और यंग स्टार क्लब के बीच खेला गया। परवई की तरफ से आशु ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार क्लब की टीम ने 21 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 107 रनों का स्कोर खड़ा किया। शुभम कुशवाहा ने 32, राहुल ने 22 और अंकित ने 20 रनों का योगदान दिया। परवई की ओर से गेंदबाजी कर रहे मनोज ने तीन और नवल ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी परवई ने 14 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। ओपनर आशु यादव ने 32 गेंदों में पांच छक्के और सात चौकों की मदद से 64 रन, रिंकू ने 23 और नवल ने 11 रन की पारी खेली। यंग स्टार के गेंदबाज मयंक, रवि और अंकित ने एक-एक विकेट लिए। खेल शुरू होने से पहले झांसी जिला क्रिकेट संघ के निदेशक लक्ष्मीकांत वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर रमाकांत वर्मा, विजय खन्ना, बृजेंद्र यादव, अरविंद तिवारी, सुदर्शन शिवहरे, संजय साहू, परवेज खान, पीयूष नामदेव, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। बुधवार को सुबह नौ बजे पंडित वीएनएस एकेडमी और स्टेडियम बी के मध्य सुपरलीग का दूसरा मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें