फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो केंद्रों पर होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, 1637 विद्यार्थी होंगे शामिल

Sat, 17 Nov 2018 03:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 18 नवंबर (रविवार) को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा होने जा रही है। पहले ये परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में होनी थी, परंतु शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के चलते इसका स्थान परिवर्तित कर दिया गया है। अब ये परीक्षा वुड्स हेरिटेज स्कूल और महात्मा हंसराज माडर्न स्कूल में होगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास स्थित वुड्स हेरिटेज में कक्षा नवीं व दसवीं के परीक्षार्थियों का केंद्र रहेगा। जबकि, झांसी-शिवपुरी बाईपास के पास स्थित महात्मा हंसराज माडर्न स्कूल में 11वीं व 12वीं के परीक्षार्थी हिस्सा ले सकेंगे। रविवार को परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी, लेकिन परीक्षार्थियों को केंद्र पर आधा घंटे पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

परीक्षा का समय डेढ़ घंटे निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड ई मेल से प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में कोई दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं और परीक्षा दें।
विज्ञापन


भेजे गए एडमिट कार्ड, मेल देखें
इस बार विद्यार्थियों ने फार्म ऑनलाइन भरे थे। सभी को एडमिट कार्ड उनके ई मेल पर भेज दिए गए हैं। अगर ई मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकल पा रहा है तो इस लिंक www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 से अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। इसके लिए लिंक पर जाकर निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ई मेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फार्म में भरा है, फिर नाम सिलेक्ट करके एडमिट कार्ड प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें