फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ - हॉकी (सभी केंद्र ध्यानार्थ)-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी ने फैजाबाद व कानपुर ने मिर्जापुर को दी शिकस्त
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य प्राइज मनी सीनियर पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ मैच खेले गए। मैचों में कानपुर व झांसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ ने जीत दर्ज की। जबकि, बरेली व प्रयागराज के बीच का मैच ड्रॉ रहा।
झांसी व फैजाबाद के बीच हुए मैच में झांसी के खिलाड़ियों का मैदान पर शानदार प्रदर्शन रहा। झांसी के खिलाड़ी मैदान पर भारी पड़े और फैजाबाद के खिलाफ एक के बाद एक कर 13 गोल दागे। फैजाबाद की टीम के खिलाड़ी शुरू से अंत तक गोल के लिए कई प्रयास किए पर सभी विफल रहे। आखिर में उन्हें केवल एक गोल करने का मौका मिला। अंत में झांसी को 13-1 से जीत मिली। झांसी की ओर से पहला गोल दूसरे मिनट में इमरान, छठवें मिनट पर प्रदीप, आठवें मिनट पर इमरान, 11वें मिनट पर अभय ने गोल कर 4-0 से बढ़त बनाए रखी। इधर, गोल करने के लिए प्रयास कर रही फैजाबाद की टीम से 14 वें मिनट पर आकाश ने एक गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। इधर, झांसी के खिलाड़ियों का हमला जारी रहा और 18वें मिनट पर सरफराज, 20 मिनट पर अभय, 22 वें मिनट पर दोबारा अभय ने गोल दागकर टीम को 7-0 से बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की। मैच के हाफ टाइम तक 30 वें और 35वें मिनट पर प्रदीप और सरफराज ने एक-एक और गोल कर 9-1 से बढ़त बनाए रखी। हाफ टाइम के बाद झांसी के खिलाड़ियों ने दोबारा आक्रमण जारी रखा और मैच 13-1 पर छोड़ा।
विज्ञापन

वहीं, बेरली व देवीपाटन के मध्य खेला गया। बरेली ने 7-1 से जीत दर्ज की। बरेली की ओर से अंकित कुमार ने तीन, सिमरजीत, विशाल, मयंक पांडेय व शिवपूजन पांडेय ने एक-एक गोल किया। कानपुर व मिर्जापुर के बीच खेला गया खेल एकतरफा रहा। कानपुर की ओर से खिलाड़ियों ने मैच के शुरुआत से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया था और मैच के अंत तक आक्रामक रहे। मैदान पर एक के बाद एक कर 18 गोल दागे गए। पहले ही मिनट में संदीप ने पहला गोल दागा। हाफ टाइम तक कानपुर की टीम ने 13 गोल दागकर 13-0 से बढ़त बनाए रखी। हाफ टाइम के बाद भी खिलाड़ियों का आक्रमण जारी रहा और पांच और गोल दागे। इधर, मिर्जापुर के खिलाड़ी शुरू से अंत तक गोल करने की फिराक में रहे पर एक भी गोल करने में कामयाबी नहीं मिली और कानपुर ने 18-0 से जीत दर्ज की।
वाराणसी व बस्ती के बीच हुए मैच में वाराणसी 2-1 से विजयी रही। वाराणसी की ओर से राहुल राय व सुशील सिंह ने एक-एक गोल किए। गोरखपुर व सहारनपुर के बीच हुए मैच में गोरखपुर 2-0 से विजयी रही। गोरखपुर की ओर से हदिश व सिराज ने एक-एक गोल किया। मेरठ व आगरा के बीच खेले गए मैच में आगरा ने 2-1 से मैच जीता। आगरा की ओर से शिवम व मोहम्मद खलिल ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

लखनऊ व मुरादाबाद के बीच खेले गए मैच में लखनऊ 5-0 से विजयी रही। लखनऊ की ओर से मुकेश ने दो, सौरभ आनंद, राहुल वर्मा वअमित यादव ने एक-एक गोल किया। आखिरी मैच बरेली व प्रयागराज के बीच खेला गया जो 2-2 गोलों से बराबरी पर छूटा। इलाहाबाद की ओर से अनवर व फिरोज ने दो-दो व बरेली की ओर से अकेले राहुल ने दो गोल दागकर टीम को हारने से बचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें