फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने किया निरीक्षण-City

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने देखीं यात्री सुविधाएं
विज्ञापन

- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने बुधवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री माया सिंह, कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पड़ाव ब्रिज पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, प्लेटफार्म एक व चार के विकास कार्य के लिए राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर उनको सुंदर बनाने आदि योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके बाद लोहानी ने केंद्रीय मंत्री के साथ रायरू यार्ड और पड़ाव ब्रिज का निरीक्षण किया। लोहानी ने बताया कि रायरू में मालगोदाम मार्च 2019 तक चालू हो जाएगा। पड़ाव ब्रिज का काम दिसंबर तक पूरा होने की बात कही।
इसके बाद लोहानी ने ग्वालियर स्टेशन पर स्थित यांत्रिक लॉंड्री का निरीक्षण कर उसकी कार्य प्रणाली को समझा। रनिंग स्टाफ को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर डीआरएम एके मिश्रा, एडीआरएम संजय सिंह नेगी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसई को दिया जाए ग्रुप बी का दर्जा
ऑल इंडिया रेलवे परमानेट वे इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रेल पथ निरीक्षकों को समयबद्ध प्रोन्नति देकर ग्रुप बी का दर्जा देने, बढ़ते ट्रैफिक घनत्व के हिसाब से पदों का सृजन, ट्रैकमैन की भर्ती शारीरिक मापदंड के हिसाब से हो आदि मांगे शामिल रहीं। प्रतिनिधि मंडल में यूआर ताम्हनकर, आरके वाधवा, आईवीएस चौहान, एके आर सैमुअल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें