फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन बहाली के लिए होगी आरपार की लड़ाई
विज्ञापन

- कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दिए जाने के विरोध में पुरानी पेंशन बहाली मंच उप्र के बैनर तले सरकारी कर्मचारियों ने तीन दिवीसीय कार्य बहिष्कार के क्रम में बुधवार को कार्यालयों में कोई काम नहीं किया। विकास भवन में कर्मचारियों ने धरना दिया और कहा कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।
बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष अजय यादव और संयोजक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों का भ्रमण किया गया। कर्मचारियों और शिक्षकों से चाक डाउन हड़ताल का आह्वान किया गया। दिन में 12 बजे सभी विभागों के कर्मचारी, शिक्षक और कर्मचारी विकास भवन में एकजुट हुए । इस मौके पर सुधीर कुमार कौशिक, चंदन सिंह, श्रीकृष्ण व्यास, ब्रह्मानंद तिवारी, अब्दुल रहीस सिद्दीकी, रामबाबू विश्वकर्मा, रामस्वरूप भारती, महेंद्र श्रीवास्तव, विंदा प्रसाद, कमलेश चौधरी, हरी सिंह, रमेश यादव, गायत्री देवी, अनीता राय, केके पटेल, प्रसून तिवारी, वृषभान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ ने कार्य बहिष्कार किया। आह्वान किया गया कि 30 अगस्त को क्षेत्रीय तहसीलों और 31 को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर लाखन सिंह, भानु प्रकाश, प्रेमनारायण मौजूद रहे। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रांतीय आह्वान पर जिला मंत्री सर्वेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में माध्यमिक स्कूलों का भ्रमण कर शिक्षकों से कार्य बहिष्कार कराया। मनोज कुमार मिश्रा, अरविंद सिंह यादव, संजय शर्मा, प्रद्युम्न दुबे मौजूद रहे।
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले उप्र महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के आह्वान पर बिपिन बिहारी महाविद्यालय के कर्मचारियों व शिक्षकों ने पेंशन बहाली के लिए कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार, रजनीश कुमार, डॉ.राजकुमार वाजपेयी, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। राजस्व संग्रह अमीन संघ की बैठक जिलाध्यक्ष आलोक प्रकाश घोष की अध्यक्षता में हुई। इसमें संजय खरे, सुरेश द्विवेदी, रामनरेश श्रीवास्तव, रामप्रताप चंदेल, रवींद्र खरे, मोहन लाल, अशोक कुमार मौजूद रहे।

पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग
एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें पदोन्नति में आरक्षण लागू करने, पांच वर्षों से दूर व दुर्गम क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों और शिक्षिकाओं को शहरी क्षेत्र के नजदीक आने का मौका देने समेत अन्य मांगें पूरी करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष हेमंत गौतम, संतोष कुमार, कुलदीप बौद्ध, छोटेलाल गाडगे, दीपक कुमार, अशोक राहुल, अजय गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन


कर्मचारियों के साथ हो रही धोखाधड़ी
स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने महापौर और नगर आयुक्त के नाम दिए ज्ञापन में नगर निगम के स्थायी कर्मचारियों के वेतन से काटी गई भविष्य निधि के बारे में कोई जानकारी नहीं देने व धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। मांग की गई कि कर्मचारियों को शासनादेश के अनुरूप एसीपी का लाभ दिया जाए, कर विभाग में लिपिकों और कर्मचारियों के पटल परिवर्तन पर फिर से विचार किया जाए, बाहरी व्यक्तियों से कर विभाग में काम लेना बंद कराया जाए। इस मौके पर प्रदीप कुमार खरे, रामचरन अहिरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें