फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी का निरीक्षण-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व बताएं: प्रमुख सचिव
- नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले के नोडल अधिकारी व श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने मॉडल स्कूल प्राथमिक विद्यालय दिगारा व जूनियर हाईस्कूल दिगारा का निरीक्षण किया। बच्चों को मिल रहीं सुविधाओं का जायजा लिया। बीएसए को निर्देश दिए कि मॉडल स्कूल में और सुविधाएं बढ़ाई जाएं और शिक्षकों से कहा कि गांव में जाकर ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व बताएं।
विज्ञापन

बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल लिखे, जिसे विद्यार्थियों ने हल किए। अभिभावकों के साथ बैठक की और बच्चों को नियमित स्कूल भेजने को कहा। अधिकारियों से कहा कि स्कूल में मेडिकल कैंप लगाया जाए, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हो सके। विद्यार्थियों से बातचीत में उन्होंने स्कूल की समस्याओं को जाना और पॉलिथीन के उपयोग से हो रहे नुकसान के बारे में बताया। शिक्षक शौकत अली व शिक्षिका सरिता तिवारी से कहा कि वह गांव में जाकर ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व बताएं। मॉडल स्कूल में पंजीकृत 210 बच्चों में से 120 बच्चे मिले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निखिल, बीएसए हरिवंश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें