फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन हुआ खराब-City

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे मनिया में खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन

इंजन खराब होने से परेशान रहे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सोमवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया। दो घंटे ट्रेन खड़ी रहने के कारण यात्री परेशान हुए। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को झांसी लाया गया।
नई दिल्ली से चलकर हबीबगंज जाने वाली ट्रेन नंबर 12002 शताब्दी एक्सप्रेस आगरा से चलकर ग्वालियर की तरफ बढ़ रही थी। इसी बीच अचानक मनिया स्टेशन पर इंजन खराब हो जाने के कारण ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने कंट्रोल को सूचना देकर इंजन को सुधारने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद मनिया स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को झांसी लाया गया। दो घंटे ट्रेन मनिया स्टेशन के पास खड़े रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हुई। सुबह 10.43 बजे की जगह ये ट्रेन दोपहर 1.30 बजे झांसी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें