हैउिंग - अपने हुनर को ताकत देने में जुटे बॉक्सर
सब हेड - 16 जून से चल रहा है ध्यानचंद स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ध्यानचंद स्टेडियम में बाक्सिंग का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें प्रदेश के 20 नवोदित बॉक्सर अपनी खेल प्रतिभा क ो और धार देने में जुटे है। शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर शनिवार को खिलाड़ियों की मेरिट लिस्ट बनाकर उसे खेल निदेशालय भेजी जाएगी। इन्हें खेल विभाग के छात्रावासों में प्रवेश मिलेगा।
बीते 16 जून से चल रहे शिविर का समापन 25 जून को हो जाएगा। मेरिट में जगह बने, इसके लिए वह 6 से 8 घंटे कड़ी मेहनत कर रहे है। कोच धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में उनकी प्रेक्टिस सुबह 5 बजे से प्रारंभ हो जाती है। बाक्सिंग के नियमों को जानने के लिए क्लासेस भी लगती है। शिविर में खिलाड़ियों के अंतिम चरण का ट्रायल ले रहे उत्तर प्रदेश खेल विभाग द्वारा गठित मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि मेरिट लिस्ट 24 जून को बनाकर निदेशालय को दे दी जाएगी। उनके अनुसार शिविर में बच्चों को बेहतरीन ट्रेनिंग मिली। दस दिन पहले आए इन बच्चों के खेल कौशल में बहुत अंतर दिखा। बच्चों के व्यक्तित्व विकास में भी फर्क आया है।
कैंप में ये बॉक्सर
शिविर में इलाहाबाद के सुशील कुमार, अभिनव राय, राहुल यादव, झांसी के ऋतिक साहू, मोहम्मद मुस्तफा, आगरा के विष्णु राठौर, गोरखपुर के दिलीप भारती, बयंबकेश्वर मणि, विकास चौहान, राजीव पासवान, मेरठ के रवि कश्यप, मोहम्मद जुबैर, मोहम्मद कामिल, राहुल ममगई, वाराणसी के सौरभ कुशवाहा, पीयूष सिंह, कानपुर के देवर्षि पांडेय, आलोकिक शुक्ला व आरक्षित खिलाड़ियों में गोरखपुर के सफी उल्लाह व कानपुर के करन कुशवाहा शामिल है।
कैरियर के लिए महत्वपूर्ण
मेरिट लिस्ट में जगह बना सके, इसके लिए पूरी मेहनत जमकर कर रहे है। कैरियर के लिहाज से यह कैंप बहुत अच्छा लगा। यहां सीखने को बहुत कुछ मिला।
सौरभ कुशवाहा बनारस
एकाग्रता जरूरी है
कैंप में स्टेमिना बढ़ाने के टिप्स मिले। रिंग में प्रतिद्वंद्वी को कैसे चकमा दे और अपने अंक बढ़ाए, इस पर ध्यान दे रहे हैं। एकाग्रता खेल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
मोहम्मद कामिल मेरठ
टायसन हैं आदर्श
बाक्सिंग में रुचि है और इसी में कैरियर बनाना है। माइक टायसन आदर्श है। बाक्सिंग में बेहतर कर सके, इसके लिए अटैक में स्पीड ला रहे है। बाक्सिंग में फुटवर्क भी अच्छा होना जरुरी है।
अभिनव राय इलाहाबाद
अच्छा माहौल मिला
स्टेट पंच, राइट लेफ्ट हुक, राइट लेफ्ट हुक, बिना किसी रूकावट के पंच मारना बाक्सिंग के खास तकनीक है। शिविर मेें खेल विभाग के विशेषज्ञ कोचों से इन्हें सीखना अच्छा लग रहा है। उत्साहजनक माहौल है कैंप में। मोहम्मद मुस्तफा झांसी