फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना इलाके के ग्राम बाजना निवासी मनोज यादव अपने पुत्र रमन यादव (19) व परिवार के अन्य लोगों के साथ दतिया के हतलई गांव गए थे। परिजनों ने बताया कि हतलई में हर बीमारी की दवा पिलाई जाती है। वहां वे दवा पीने गए थे।
विज्ञापन

रात को वह वहां से वापस लौट रहे थे। रमन अपने पिता के साथ बाइक से आ रहा था। इसी दौरान जिगना थाना क्षेत्र के पलोथर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। इससे रमन और उसके पिता घायल हो गए थे। दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां रमन को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रमन 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके एक बहन और एक छोटा भाई है। पिता खेती किसानी करते हैं। उसकी मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें