126 people corona report negetive
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब से शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट ने काफी राहत दी। कोरोना वायरस से दम तोड़ने वाले बिसातखाना निवासी युवक के भाई की रिपोर्ट भी अब निगेटिव आ गई है। इसके अलावा महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अब झांसी में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 11 रह गई है।
शुक्रवार देर रात आई 73 मामलों की जांच रिपोर्ट में किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार देर रात 53 और लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें एक पांच और दो साल का बच्चा भी शामिल है। बिसातखाना के कोरोना संक्रमित युवक की मौत के बाद उसके भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उसकी भी रिपोर्ट अब निगेटिव आने से राहत की सांस ली है। इसके अलावा महिला कांस्टेबल के दूसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। झांसी में कोरोना संक्रमित की संख्या 30 है। इनमें से 11 एक्टिव केस ही बचे हैं।