फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्रशिक्षण एवं चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसानों को सुगंधित फसलों का दिया प्रशिक्षण
झांसी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड मेडिसिन जम्मू एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में महत्वपूर्ण औषधीय व सुगंधित पौधों पर किसानों को जागरूकता प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुए प्रशिक्षण में तकनीकी सहायक चंद्रपाल सिंह ने सुगंधित फसलों के प्रसंस्करण/ आसवन का विवरण प्रस्तुत किया। लेमन ग्रास, रोजा ग्रास और जम्मू मोनारदा किस्मों के बारे में बताया। अतिथियों में जम्मू के निदेशक डा. राम विश्वकर्मा, कुलपति प्रोफेसर जेवी वैशम्पायन, वैज्ञानिक डा. सभाजीत, प्रगतिशील किसान पुष्पेंद्र यादव शामिल रहे। इस मौके पर किसान कुंज बिहारी शर्मा, सियाराम अहिरवार, दीपचंद्र केसरी, प्रदीप पांचाल, परियोजना सहायक रविंद्र वर्मा, रामजी, इंद्रपाल, कौशल कुमार, जगन्नाथ पाल मौजूद रहे। प्रारंभ में डा. रामवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण में जिले के सौ से अधिक किसान व उत्पादकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें