फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सतर्कता अधिकारी ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सतर्कता अधिकारी ने किया बीएचईएल का दौरा
विज्ञापन

झांसी। बीएचईएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी आलोक रंजन ने बीएचईएल की झांसी इकाई का दौरा किया। उनके साथ सतर्कता अधिकारियों का एक दल भी आया जिसने झांसी इकाई में हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। बीएचईएल के अधिकारियों ने झांसी इकाई के बारे में अवगत कराया। इस दौरान मुख्य सतर्कता अधिकारी ने अधिकारियों को कुशल एवं पारदर्शिता कार्यकलापों पर जोर देने के लिए प्रेरित किया। दूसरे दिन सौर ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण किया और उससे उत्पन्न हो रही बिजली की उपयोगिता के बारे में जानकारी ली तथा पौधारोपण किया। अंत में लोको और ट्रांसफार्मर संयंत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान महाप्रबंधकगण व दोनों संयंत्रों से संबंधित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें