फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी कराने वालों का डाटा ऑनलाइन मिलेगा-City

विज्ञापन
विज्ञापन
नसबंदी कराने वालों का डाटा ऑनलाइन मिलेगा
विज्ञापन

- परिवार नियोजन की स्थाई व अस्थायी विधियों के लिए नया पोर्टल शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। परिवार नियोजन वेब पोर्टल से ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर नसबंदी कराने वाले हर पुरुष और महिला की जानकारी मिल सकेगी। परिवार नियोजन की विधियों के डाटाबेस में गड़बड़ी नहीं चल सकेगी, क्योंकि अब इन रिपोर्ट को भारत सरकार व स्वास्थ्य मिशन निदेशालय तक भेजा जाएगा। एडी हेल्थ ऑफिस में मंडल के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक, एमसीटीएस ऑपरेटर के प्रशिक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई।
सिफ्सा के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आनंद चौबे ने पोर्टल के बारे में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से यह तय किया गया है कि परिवार नियोजन की सभी विधियों को उजागर किया जाए, जिससे नसबंदी कराने वाले पुरुषों के बारे में पूरे देश में जानकारी मिल सके। अधिक संख्या में पुरुष नसबंदी के लिए प्रोत्साहित होकर इस सुविधा को अपना सकें। नसबंदी के लिए अभी तक रजिस्टरों में ही डाटाबेस तैयार किया जाता था लेकिन अब इस पोर्टल के जरिए यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक डॉ. रेखा रानी ने सभी को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने कहा कि हर योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए काम तो सभी करते हैं, लेकिन उसको समय से नहीं दिखा पाना बहुत बड़ी कमी है, जिसको पूरा करने के लिए यह पोर्टल लांच किया गया है। पोर्टल के जरिए राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर परिवार नियोजन के डाटाबेस के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी। नसबंदी के लिए मंडल स्तर पर जिन सर्जन को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, उनकी लिस्ट पोर्टल में मौजूद रहेगी। किसी भी सर्जन की गैर मौजूदगी में उनको भेजा जा सकेगा। मास्टर ट्रेनर शुभम कुमार ने पोर्टल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें