आवश्यकतानुसार बीयू का लोगो लगाएं
.......................................................
डीफार्मा की बची सीटों पर प्रवेश पाने का मौका
- सोमवार को सुबह दस बजे होगी काउंसलिंग
- बीफार्मा व एमफार्मा में भी ले सकते हैं प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में चल रहे डीफार्मा कोर्स की 10 सीटें बची हैं। छात्र-छात्राओं के पास रिक्त सीटों पर प्रवेश पाने का मौका है। इसके लिए 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से काउंसलिंग होगी। इसी दिन बीफार्मा तथा एमफार्मा की भी प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।
विश्वविद्यालय में डीफार्मा में प्रवेश के लिए 26 जुलाई को ऑनलाइन काउंसिलिंग हुई थी। प्रथम काउंसिलिंग के बाद डीफार्मा में सामान्य वर्ग की तीन, पिछड़ा वर्ग की पांच और अनुसूचित जाति की दो सीटें खाली पड़ी हैं। विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रकोष्ठ समन्वयक प्रो. रोचना श्रीवास्तव ने बताया कि डीफार्मा की रिक्त सीटों के सापेक्ष चार गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से फार्मेसी विभाग में प्रवेश प्रक्रिया अथवा काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
उन्हाेंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में जिन छात्रों को शामिल होना है, उनके फोन पर विश्वविद्यालय ने एसएमएस भेज दिया है। इस प्रक्रिया में वह सभी अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा दी हो व प्रथम काउंसलिंग में उपस्थित थे लेकिन सीट आवंटन नहीं हो सकी थी। इसके अलावा बीफार्मा तथा एमफार्मा की भी प्रवेश प्रक्रिया सोमवार को आयोजित की जाएगी।