फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से गिर सकता पारा
विज्ञापन

- बादल छाने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नौतपा में भीषण गर्मी के बीच थोड़ी राहत भरी खबर है। बुधवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। साथ ही बादल घिर सकते हैं।
रविवार को तापमान अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इससे लोगों का हाल बेहाल हो गया। गर्म हवाएं चलने से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रहा। अब बुधवार से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है। वहीं, आसमान में बादल भी घिर सकते हैं। बृहस्पतिवार को 43 और शुक्रवार को 44 डिग्री सेल्सियस पारा रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें