फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 12 नए मरीज मिले, 48 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना के 3,040 नमूनों की जांच में मंगलवार को 12 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, 48 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 93.58 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद जून तक रोजाना इक्का-दुक्का मरीज सामने आते रहे। लेकिन, जुलाई में अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ था। खासतौर पर पुराने शहर की गली-गली को कोरोना ने अपनी जद में ले लिया था। अक्तूबर माह में जरूर कुछ राहत मिली थी। लेकिन नवंबर में एक बार फिर कोरोना ने पलटवार किया, जिससे अब तक सामने आए मरीजों की संख्या बढ़कर 9,310 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 8,713 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में सक्रिय संक्रमित 426 हैं। इनमें से 110 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। जिले में अब तक 171 कोरोना संक्रमितों की जान भी जा चुकी है।
मंगलवार को सामने आए 12 नए मरीज आदर्श नगर सीपरी बाजार, प्रेमनगर पुलिस स्टेशन, दीनदयाल नगर, सूर्यपुरम कॉलोनी, तालपुरा, सीपी मिशन कंपाउंड, सूजे खां खिड़की, राजगढ़, नई बस्ती, रस विहार कॉलोनी, सीपरी बाजार, गणेश नगर हंसारी, न्यू रायगंज, शिवाजी नगर, बबीना कैंट, कोछाभांवर, श्री रॉयल सिटी, वीरांगना कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पाए गए।
विज्ञापन

घर में ही ठीक हो गए 1391 मरीज
झांसी। कोरोना संक्रमितों की होम आइसोलेशन की व्यवस्था 21 अगस्त से शुरू की गई थी। जिले में अब तक डेढ़ हजार मरीज इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इनमें से 1391 का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है और उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 15 का होम आइसोलेशन मंगलवार को पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें