फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में मिले 12 संक्रमित, संख्या पहुंची 244

विज्ञापन
12 new corona positive in jhansi
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को झांसी में 12 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस तरह झांसी में संक्रमितों की संख्या 244 पहुंच गई है। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना वायरस से शनिवार को एक भी मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से होने वाली मौतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मृत्यु दर के मामले में झांसी प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में पिछले आठ दिनों से लगातार कोरोना वायरस से मौत के मामले सामने आ रहे थे। पिछले तीन दिनों में तो दो-दो मौतें एक-एक दिन में होने लगी थीं। हालांकि, शनिवार को राहत भरी खबर सामने आई। एक भी मौत न होने से सभी ने राहत की सांस ली। मगर तालपुरा, कोतवाली, नवाबाद, सुभाषगंज, सीपरी बाजार, अलीगोल खिड़की, बड़ाबाजार, झोकनबाग, छनियापुरा इलाके से 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं शनिवार को दो पॉजिटिव केस की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। इसके अलावा चार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब झांसी में एक्टिव केसों की संख्या 122 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें