रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ने झारखड़िया मुहल्ले में एक मकान में छापा मारा। यहां जुआ खेलते हुए नगर निगम के पूर्व उपसभापति और पार्षद झारखड़िया मोहल्ला निवासी अनिल सोनी, नारायण धर्मशाला के पास न्यू टोरिया निवासी कमल किशोर रायकवार, हींगन कटरा निवासी बृजेश सिंह, इतवारी गंज सिद्ध नगर निवासी राजीव सिंह पकड़े गए थे।
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की थाना कोतवाली इलाके में पकड़े गए जुए के मामले में पुलिस ने सोमवार को नगर निगम के पूर्व उपसभापति समेत 12 जुआरियों को जेल भेज दिया। पुलिस की आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ने झारखड़िया मुहल्ले में एक मकान में छापा मारा। यहां जुआ खेलते हुए नगर निगम के पूर्व उपसभापति और पार्षद झारखड़िया मोहल्ला निवासी अनिल सोनी, नारायण धर्मशाला के पास न्यू टोरिया निवासी कमल किशोर रायकवार, हींगन कटरा निवासी बृजेश सिंह, इतवारी गंज सिद्ध नगर निवासी राजीव सिंह पकड़े गए थे।
जुआरियों के पास से 10 मोबाइल फोन और 82,960 रुपये नकद बरामद किए गए थे। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम तथा आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए जुआरियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।