फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कृषि विवि में 18 राज्यों के 118 छात्रों ने लिया प्रवेश, पंजीकरण के दौरान अभिभावक रहे मौजूद

Sun, 29 Jan 2023 11:54 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

27 जनवरी को छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय में पंजीकरण हुआ। इसमें 14 विद्यार्थियों को छोड़कर बाकी सभी ने व्यक्तिगत उपस्थित होकर पंजीकरण कराया। पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में काउंसलिंग द्वारा 118 विद्यार्थियों का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश हुआ है। इसमें कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी में सीटों के लिए प्रवेश दिया गया है। प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी 18 राज्यों के हैं।

विज्ञापन


27 जनवरी को छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय में पंजीकरण हुआ। इसमें 14 विद्यार्थियों को छोड़कर बाकी सभी ने व्यक्तिगत उपस्थित होकर पंजीकरण कराया। पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. एके सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की तरफ से विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को छात्रावासों में कक्ष आवंटित किया गया।

वहीं, छात्र-छात्राओं का शनिवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। कुलसचिव डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने पाठ्यक्रम परीक्षा, ग्रेड, शैक्षणिक विनियमन के साथ छात्रवृत्ति की जानकारी दी। बताया गया कि प्रवेश होने वालों में 68 फीसदी छात्र और 32 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं। इस दौरान डॉ. एसएस सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. योगेश्वर सिंह, डॉ. प्रशांत जाम्बुलकर, डॉ. एसएस कुशवाहा, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. गौरव शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें