फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर के आदेश को ठेंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर के आदेश को ठेंगा, सड़क का निर्माण जारी
विज्ञापन


झांसी। तिलयानी बजरिया में वर्धमान स्कूल के पास एपेक्स बिछाने का काम बीते कई महीनों से किया जा रहा है। खास बात यह है कि नीचे बिछी सीसी सड़क को उखाड़े बगैर ही एपेक्स को बिछाने काम किया जा रहा है। महापौर ने बुधवार को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन, न जांच हुई और न ही काम रुका।
तिलयानी बजरिया में वर्धमान स्कूल के पास 15 साल पहले सीसी सड़क बिछाई गई थी, जो वर्तमान में जर्जर हो गई थी। इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए एपेक्स बिछाने का काम बीते कई महीनों से किया जा रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। क्षेत्र के लोगोें ने शिकायत की कि सड़क और नाली का कार्य गुणवत्ता विहीन होने के साथ-साथ मानक के विपरीत हो रहा है तथा रात के वक्त मजदूर काम करते हैं।
विज्ञापन

महापौर ने सड़क की जांच संबंधित इंजीनियर से कराने के साथ ही सीसी सड़क तोड़कर एपेक्स बिछाने के निर्देश बुधवार को दिए थे पर आदेश का कोई असर नहीं हुआ। बुधवार की रात में दोबारा ठेकेदार की तरफ से सड़क बिछाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन



क्या है नियम?
एपेक्स का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि बरसात में पानी बर्बाद न हो और दोबारा रिचार्ज हो जाए पर इंजीनियर और अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। इस मुद्दे को जब उठाया गया तब चीफ इंजीनियर ने महापौर को बताया कि सीसी सड़क उखाड़ने का कोई फायदा नहीं क्योंकि एपेक्स बिछाने के लिए बेस की जरूरत होती है। जबकि, एपेक्स बिछाने के लिए बेस के तौर पर डस्ट को प्रयोग में लिया जाता है।

कई महीनों से काम चल रहा है जो अब तक पूरा नहीं हुआ। बेतरतीब ढंग से सड़क और नाली का निर्माण हो रहा है। जांच होनी चाहिए। - प्रवीण जैन

सीसी सड़क को उखाड़कर सड़क डालने के लिए पार्षद से शिकायत की पर कुछ नहीं हुआ। अब भी रात में मजदूरों के द्वारा काम जारी है। - अजय जैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें