निरस्त रहेंगी पैसेंजर
झांसी। प्रशासनिक कारणों के कारण 29 और 30 सितंबर को झांसी - आगरा पैसेंजर और झांसी - बीना पैसेंजर निरस्त रहेंगी। इसीतरह झांसी खजुराहो पैसेंजर झांसी और ललितपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी है।