फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल में कार्यक्रम-City

विज्ञापन
विज्ञापन
ई हिंदी पत्रिका सृजन का विमोचन
विज्ञापन

झांसी। भेल के जयंती भवन सभागार में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें इकाई प्रमुख डीके दीक्षित ने कार्यनीति 2016 के द्विभाषी संस्करण और वार्षिक ई हिंदी पत्रिका सृजन का विमोचन किया। हिंदी वेब पेज अपनी भाषा अपना संदेश का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदी एक समर्थ एवं सक्षम भाषा है। यह भाषा हमें अपनी संस्कृति और इतिहास से परिचय कराती है। जब हिंदी का विस्तार होगा, यह सहज और समृद्ध होगी। कार्यक्रम में हिंदी पखवाडे़ दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भेल के अधिकारियों में मुक्तिकांत खरे, डा. संतोष कुमार मिश्र, केके चौहान, संजय मिश्र, अरुण बी गुप्ता, प्रवेश वार्ष्णेय, ऑस्कर एंजिल, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें