फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कहां गए अस्पताल के ऑक्सीजन सिलेंडर-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो... नेट से ऑक्सीजन सिलिंडर का, ट्रैक पर सीएमस का, अस्पताल के गेट का
विज्ञापन



टैग: खिलवाड़

ऑपरेशन थिएटर से पांच ऑक्सीजन सिलिंडर गायब
जिला महिला अस्पताल का मामला, खुलासा होने पर मचा हड़कंप
- ओटी इंचार्ज ने सीएमएस से की लिखित शिकायत
- ऑपरेशन कक्ष के लिए कुल 13 सिलिंडर रहते हैं
सैय्यद तारिक अली
झांसी। जिला महिला अस्पताल से पांच आक्सीजन सिलेंडर गायब होने से हड़कंप मच गया है। आनन फानन में ओटी इंचार्ज ने अस्पताल की प्रभारी सीएमएस से लिखित रूप से शिकायत कर की। इसके बाद अस्पताल के रिकॉर्ड से ऑक्सीजन सिलिंडरों का मिलान किया जा रहा है। आपातकालीन सेवाओं के संसाधनों में चोरी से स्वास्थ्य विभाग सकते में है।
अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर से पांच ऑक्सीजन सिलेंडर गायब हो गये हैं। इस बात की जानकारी अस्पताल प्रशासन को तब हुई जब ऑपरेशन थियेटर की इंजार्ज सिस्टर ऐडना ने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल की प्रभारी सीएमएस से की। इससे अस्पताल का प्रशासन सकते में आ गया। आनन-फानन में सिलिंडरों का मिलान कराया गया। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन के द्वारा पूछताछ शुरू कर दी गई है। ओटी इंचार्ज ने बताया की मंगलवार जब सिलेंडरों की गिनती की गई तो उसमें से पांच सिलेंडर कम मिले। जिसकी लिखित शिकायत प्रभारी सीएमएस से कर दी गई है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बीस छोटे, सात बडे़ और दो जंबो सिलेंडर रहते हैं। जिसमें प्रसूता के ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थियेटर में तेरह सिलेंडर रखे गये हैं। जो समय-समय पर रिफिल किये जाते हैं। जिससे प्रसूताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बाकी सिलिंडर अन्य मरीजों के लिए लगाये गये हैं।

शिकायत को प्राथमिकता पर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि सिलेंडर नहीं मिलतें हैं तो कठोर से कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
डॉ. वसुधा अग्रवाल, प्रभारी सीएमएस

20 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं
सीएमएस के अनुसार अस्पताल में कुल 20 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ओटी के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाना संभव नहीं। लेकिन ओटी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनसे आने-जाने वालों की पहचान की जा सकती है। कैमरों में एक माह तक ही रिकॉर्डिंग स्टोर करने की क्षमता है। इन्हें गायब करने वालों की पड़ताल के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन


तैनात रहते हैं सुरक्षाकर्मी
अस्पताल में निजी सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से पांच गार्ड हैं। इनमें तीन रात में और दो दिन में ड्यूटी पर रहते हैं। साथ ही, दो सरकारी सुरक्षाकर्मी हैं। ये भी दिन में तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें