फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली: दूसरी तहसील में भेजे जाएंगे संविदा कर्मी,,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी तहसील में भेजे जाएंगे संविदा कर्मी
विज्ञापन

झांसी। बिजली सबस्टेशनों पर काम करने वाले संविदा कर्मियों को दूसरे तहसील में काम करने के लिए भेजा जाएगा। दरअसल, विभाग यह कदम संविदा कर्मियों के कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए उठा रहा है। यह व्यवस्था 31अगस्त से लागू होगी। बुधवार को इस आदेश के विरोध में संविदा कर्मियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने शिकायतों के चलते सबस्टेशनों पर तैनात संविदा कर्मियों को गृह तहसील की जगह दूसरी तहसील में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए है। इसका कारण संविदा कर्मियों द्वारा अनुरक्षण कार्य के दौरान उपभोक्ताओं से लेनदेन और बकायेदारों को लाभ पहुंचाने की मिल रही शिकायतों के चलते उठाया गया है। यह व्यवस्था 31 अगस्त से लागू होनी है।
विज्ञापन

इस आदेश के विरोध में विद्युत संविदा मजदूर संगठन के सदस्यों ने प्रांतीय आह्वान पर मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। साथ ही आदेश को निरस्त करने की मांग का ज्ञापन मुख्य अभियंता की अनुपस्थिति में कार्यालय में मौजूद दूसरे अधिकारी को सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता बाबूलाल ने की। इस मौके पर संजीव परेता, ज्वाला प्रसाद, रीतेश, बृजेश, अतुल, विमल, सुधीर, नीरज, हबीब, आनंद, कुंवर सिंह, विमल अमरया, धर्मेंद्र, अकबर, मुकेश, अतुल तिवारी मौजूद थे। संचालन सुंदरलाल ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने कार्यभार संभाला
बुधवार को मुख्य अभियंता वितरण के पद पर सहदेव गोयल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पहले वह सुलतानपुर में अधीक्षण अभियंता (ट्रांसमिशन) के पद पर कार्यरत थे। मालूम हो कि, आईपीएस तोमर के स्थानांतरण के बाद यह पद लंबे वक्त से रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें