आत्मा की पवित्रता के लिए धर्म का मार्ग चुने- मुनि सागर
बबीना। शनिवार को कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा का आयोजन किया हुआ।
धर्मसभा में मुनि सागर महाराज ने कहा कि शरीर को पवित्र बनाने के लिए आत्मा को पवित्र बनाना आवश्यक है। आत्मा को पवित्र बनाने के लिए धर्म के मार्ग पर चलना जरूरी है। जो लोग धर्म कमाने की वजह अधर्म के मार्ग पर चलकर पाप कमाना शुरू कर देते है, वह बाद में पछताते है। धर्म सभा में बताया कि मंगलवार को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए पात्रों का चयन मुनि अभय सागर, मुनि प्रभात सागर एवं मुनि पूज्य सागर के सानिध्य में होगा। सभा में महेंद्र जैन, अशोक जैन, नाथूराम जैन, निर्मल जैन, प्रकाश चंद जैन, सुशील जैन, महावीर जैन, अभय जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, रवि जैन व विनोद वैरागी आदि उपस्थित रहे।