पुख्ता इंतजाम, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान
कानपुर से आज आएगा फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिले में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव के दिन कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। सोमवार को कानपुर से फोर्स आ जाएगा।
जिले में 3 कंपनी पीएसी व 1 कंपनी सीआरपीएफ को भी लगाया जाएगा, जो उपलब्धता के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। चुनाव में 5 डिप्टी एसपी, 10 इंस्पेक्टर, 140 उपनिरीक्षक, 175 हेड कांस्टेबल, 850 आरक्षियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही 150 आरक्षी कानपुर जोन से भी मांगे गए हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य जिलों से भी फोर्स मांगा जा सकता है। डीआईजी जवाहर ने बताया है कि उपद्रवियों के साथ निपटने के लिए पुलिस तैयार है। सुरक्षा की रणनीति इस हिसाब से तैयार की गई है कि दस मिनट के अंदर पुलिस फोर्स बूथ पर पहुंच जाएगा। इसके लिए सभी थानेदारों को विशेष हिदायत भी दी गई है। जिस क्षेत्र में विवाद हुआ तो वहां के पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है।