फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों को प्रवेश न देने पर भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब बच्चों को प्रवेश न देने पर भेजा नोटिस
विज्ञापन

झांसी। गरीब आय वर्ग परिवारों के 628 बच्चों का नि:शुल्क प्रवेश प्राइवेट स्कूलों में हुआ है लेकिन कई अभिभावक बेसिक शिक्षा विभाग मेें शिकायतें कर रहे हैं कि उनके बच्चों का प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। कागज अधूरे होने के नाम पर उन्हें कई चक्कर कटवाए जा रहे हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग ने मनमानी कर रहे स्कूलों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जनपद में कई ऐसे अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित है, जो सीबीएसई के नाम पर बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त हैं लेकिन शासन के निर्देश पर गरीब आय वर्ग परिवारों के बच्चों को प्रवेश देने से कतरा रहे हैं। मंगलवार को कई अभिभावकों ने इस संबंध में शिकायतें विभागीय अधिकारियों से कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों का नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने के लिए चयन हुआ है लेकिन यह स्कूल कागजों के पूर्ण न होने के नाम पर लगातार परेशान कर कई चक्कर लगवा रहे हैं। इन शिकायतों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रवेश न लेने वाले छह स्कूलों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें