फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम देवरानकलां निवासी किसान ने बुधवार की सुबह पेड़ पर तौलिया से गले में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने कोई कारण तो नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि उसके ऊपर बहुत कर्ज था।
विज्ञापन

ग्राम देवरानकलां निवासी हनुमत (40) पुत्र उदय कुर्मी बुधवार की अलसुबह करीब पांच बजे उठकर शौच की कहकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी खेत पर पहुंची तो सामने देखा कि पति खेत पर स्थित पेड़ पर लटका हुआ है। वह जोर-जोर से चीखने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन और गांव वाले मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारा और उसका पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई हैं, जिनमें मृतक छोटा था। मृतक के चार पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्री की शादी दो माह पहले ही की थी। मृतक के पिता उदय कुर्मी ने बताया कि उसके पुत्र ने ट्रैक्टर फाइनेंस कराने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य लोगों से कर्ज लिया था। लेकिन, कर्ज नहीं चुका पा रहा था। फांसी क्यों लगाई यह तो पता नहीं, हो सक ा लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैकि शायद कर्ज से परेशान था। तहसीलदार मड़ावरा सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें मृतक किसान के कारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें