फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पानी को तरस रहे अन्नपूर्णा कालोनी के लोग

Wed, 16 Jan 2019 12:54 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
बड़ागांव गेट बाहर स्थित अन्नपूर्णा कॉलोनी में जल संकट गहराया हुआ है। स्थिति ये है कि यहां के तमाम लोगों को पीने के पानी तक का इंतजाम दूरदराज से करना पड़ता है। जबकि, कई सारे लोग पानी खरीदकर काम चला रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक के दरवाजे खटखटा चुके हैं। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अन्नपूर्णां कॉलोनी की लगभग दस हजार की आबादी है। यहां बीते चार सालों से जल संकट बना हुआ है। नलों ने पानी देना बंद कर दिया है। क्षेत्र में लगे हैंडपंप भी साथ छोड़ चुके हैं। स्थिति ये है कि अक्सर यहां के लोग अपना कामधाम छोड़कर पानी के इंतजाम में लगे रहते हैं। तमाम लोग प्राइवेट लोगों से पानी खरीदकर अपना काम चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी अब तक न तो कोई अधिकारी व कर्मचारी देखने के लिए आया और न ही कोई हल निकाला गया है। समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मियों में समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है।

इलाके में लगभग चार सालों से पानी की समस्या है। कई बार प्रशासनिक अफसरों को समस्या से अवगत करा चुके हैं। पानी की समस्या का हल नहीं किया जा सका है।
- राजकुमारी ...

पानी के लिए परिवार के सदस्यों को अपने काम छोड़कर लगना पड़ता है। पूरे इलाके में कहीं भी पानी नहीं होने के कारण दूरदराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- रजनी

क्षेत्र में पानी का कोई अन्य विकल्प नही होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है। बावजूद, समस्या के समाधान की दिशा में काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

- महेंद्र साहू

पानी की समस्या होने के कारण टैंकर से पानी भरते समय बेटे का पैर टूट गया था। जिसका काफी इलाज कराया था। लेकिन, आज तक ठीक नही हो सका है।
- ज्योति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें