फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य लाइसेंस निलंबित-- -City

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात में भी लगाएं
विज्ञापन

----------------

जुर्माना जमा न करने पर दुकानों के लाइसेंस निलंबित
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य कारोबारियों द्वारा जुर्माना जमा नहीं करने पर सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसमें से एक कारोबारी पर एक लाख रुपये तो दूसरे पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था।
सुभाषगंज स्थित खाद्य तेल का कारोबार करने वाली फर्म सिंघल फूड्स से विभाग ने सैंपल लिए थे। सैंपल अमानक पाए जाने पर न्याय निर्णायक अधिकारी के एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। लेकिन, फर्म ने जुर्माना जमा नहीं किया। इसी तरह सुभाष गंज की ही फर्म पन्नालाल हरचरन लाल पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया, लेकिन जमा नहीं किया। इसे अलावा सिविल लाइन स्थित प्रिया किराना स्टोर द्वारा असुरक्षित एनर्जी ड्रिंक रखने, चमनगंज सीपरी बाजार में केवल दूध भंडार पर असुरक्षित खोवा मिलने, गुरसराय के मोदी चौराहा स्थित गणेश किराना स्टोर पर असुरक्षित पापड़ कचरी मिलने, रेंज चौराहा गुरसराय स्थित आदित्य एजेंसी पर पान मसाला, परवारीपुरा मऊरानीपुर स्थित रामगोपाल मोर एंड कंपनी द्वारा अमानक वनस्पति घी रखने के मामले में सभी फर्मों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं तथा दुकानों से सामग्री बेचने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि निलंबन अवधि में दुकानदार किसी तरह का कारोबार संचालित नहीं कर सकेंगे, यदि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने में 67 कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 23 मामलों में 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तबादले
शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपमा यादव को नगर निगम जोन तीन से जोन पांच, जितेंद्र कुमार सिंह को जोन पांच से जोन तीन व जोन दो का अतिरिक्त प्रभार, दीपक कुमार को जोन दो से नगर पालिका मऊरानीपुर और कपिल गुप्ता को तहसील मोंठ से तहसील मऊरानीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें तहसील टहरौली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आजाद कुमार को नगर निगम जोन एक से जोन चार, दिव्या त्रिपाठी को सदर तहसील से तहसील मोंठ और रविंद्र सिंह परमार को जोन चार से तहसील भेजा गया है। साथ ही नगर निगम जोन एक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण कर प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रिफाइंड तेल व पके चावल के सैंपल लिए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने मोंठ और चिरगांव के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता शिविर लगाकर छात्राओं को मिलावट पहचानने और स्वच्छता का महत्व बताया। रिफाइंड तेल और पके चावल के सैंपल लिए। इसके अलावा आश्रम पद्धति विद्यालय दिनारा में भी टीम ने भोजन की गुणवत्ता चेक की। रास्ते में दूध के सैंपल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें