फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि-किसानों की आय दोगुनी करने को पाठशाला-City

विज्ञापन
विज्ञापन
टैग- खेती- किसानी
विज्ञापन

--------------

आमदनी दोगुनी करने अब पढ़ाई करेंगे किसान
सब हेड -- लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे योजना की शुरूआत

- 05 से 15 दिसंबर तक शाम को चलेंगी कक्षाएं
- सभी न्याय पंचायत के दो- दो गांव शामिल होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए अब किसानों की पाठशालाएं लगाई जाएंगी। इन पाठशालाओं में किसानों को पशुपालन, मधुमक्खी पालन, रबी फसलों का उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने की तकनीक सिखाई जाएगी। पांच दिसंबर से शुरू होने वाली पाठशालाएं शाम को चार बजे से लगेंगी।
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्हें उन्नत तकनीक से खेती सिखाई जाएगी। ‘द मिलेनियम फार्मर स्कूल’ योजना के तहत लगने वाली पाठशालाएं पांच से नौ दिसंबर और 11 से 15 दिसंबर तक चलेंगी। गांवों के प्राथमिक विद्यालय में कृषि विभाग, सहकारिता, विपणन, उद्यान, पशुपालन, समेत कृषि कार्य से जुड़े अन्य विभागों की योजनाओं तथा आय दोगुनी करने के बारे में बताया जाएगा। किसानों को योजनाओं का लाभ कैसे मिले, इस बारे में बताया जाएगा। पाठशाला में एक न्याय पंचायत के दो गांवों के लगभग सौ किसान शामिल होंगे। जिले में 64 न्याय पंचायतें हैं, इस हिसाब से 128 गांवों के 12,800 किसानों को आमदनी दोगुनी करने की तकनीक बताई जाएगी। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पांच दिसंबर को योजना की शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन


हर दिन नया ज्ञान
किसानों को पाठशाला में पहले दिन कृषि, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, रेशम, मुर्गी पालन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में बताया जाएगा। दूसरे दिन रबी सीजन की फसलों का उत्पादन बढ़ाने तथा लागत कम करने की तकनीक सिखाएंगे। तीसरे दिन औद्यानिक फसलों व कृषि वानिकी के बारे में बताया जाएगा। फसलों की ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और विपणन के बारे में भी बताया जाएगा।

20 से 25 तक ट्रेंड होंगे मास्टर ट्रेनर
किसानों की पाठशाला के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे, जो किसानों को योजनाओं के बारे में अच्छी तरह से समझा सकें। इसके लिए 20 से 25 नवंबर तक मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में एक साथ शुरू होगी योजना
यह योजना प्रदेश के 75 जिलों में एक साथ शुरू हो रही है। एक दिन में 7,500 पाठशालाएं लगेंगी। किसानों को ब्लैक बोर्ड पर जानकारी दी जाएगी तथा पैम्फलेट्स भी बांटे जाएंगे। पाठशाला में किसानों को आय दोगुनी करने के बारे में बताया जाएगा।
- दुर्गेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें