फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन: ट्रैक्टर पकड़ा, ग्रामीणों ने काटा बबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन: ट्रैक्टर पकड़ा, ग्रामीणों ने काटा बबाल
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात बालू खनन के आरोप में एक ट्रैक्टर पकड़ा। जिसे छुड़ाने को लेकर गांव के लोगों ने पूरी रात कोतवाली में बबाल काटा। जानकारी के बाद मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बातों को सुनकर मामले को शांत कराया।
बुधवार की रात कोतवाली पुलिस माताटीला बांध के पास गश्त पर थी। उसी समय पुलिस को अवैध खनन होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस समीप के एक गांव में गई। वहां उसे एक ट्रैक्टर मिला। जिसे पुलिस कोतवाली ले आई। ट्रैक्टर गांव के एक रसूखदार व्यक्ति का था। जिसके बाद रात में ही गांव के लगभग एक सैकड़ा लोग कोतवाली के बाहर जुट गए। वहां उन्होंने पूरी रात भजन कीर्तन किए। ट्रैक्टर छुड़ाने आए पक्ष के लोगों का आरोप था कि उनका ट्रैक्टर खाली था और पुलिस ने उसमें अपनी गलती छिपाने के लिए जानबूझ कर बालू भर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष जमें हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुबह जैसे की इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को हुई। तत्काल एसडीएम हरीओम शर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह मौके पर गए। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले को शांत कराया। बाद में जिला खनन अधिकारी ने आकर ट्रैक्टर को अवैध खनन में सीज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें