11 thausend corona positive in bundelkhand
झांसी। बुंदेलखंड में कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार को पार कर गया है। 180 लोगों की मौत भी हो गईं हैं। इन सातों जिलों में सबसे खराब हाल झांसी का है। यहां अब तक 108 की मौत हो चुकी है। संक्रमण से रविवार को भी दो लोगों की जान चली गई।
बुंदेलखंड में कोरोना वायरस के शुरूआती दौर में सबसे खराब हाल जालौन और फिर चित्रकूट जनपद का था। झांसी तीसरे पायदान पर था। जैसे-जैसे कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा, वैसे-वैसे झांसी में संक्रमण से हालात बेकाबू होते चले गए। मौजूूदा समय में बुुंदेलखंड के आंकड़ों पर गौर करें तो सिर्फ झांसी में ही चालीस फीसदी कोरोना संक्रमित हैं।
वहीं, मौतों के मामलों में तो यह आंकड़ा और भी ज्यादा है। बुंदेलखंड में हुईं कुल मौतों में लगभग 60 प्रतिशत जान झांसी में ही गई हैं। इसके अलावा ललितपुर में भी हालात तेजी से बेकाबू हुए हैं। कोरोना के शुरूआती दौर में बुंदेलखंड क्या पूरे प्रदेश में सबसे कम कोरोना संक्रमित वाले जिलों में शुमार ललितपुर अब बुंदेलखंड में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। हालांकि, बुंदेलखंड के अन्य जिलों में भी कोरोना के लगातार मरीज मिल रहे हैं। अब तक बुंदेलखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11267 और मौतों का आंकड़ा 180 पहुंच गया है।
जिला संक्रमित मौत
झांसी 4929 108
ललितपुर 1610 23
जालौन 1528 15
बांदा 1136 12
चित्रकूट 785 3
हमीरपुर 714 14
महोबा 565 5
........................................
कुल 11267 180