झांसी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के जरिए झांसी से भी ग्यारह सड़कों का प्रस्ताव मांगा गया है। इसके पहले तीन साल पूर्व ही इसके जरिए सड़क एवं संपर्क मार्गों का निर्माण कराया गया था। उसके बाद से परियोजना अभियंताओं के पास कोई काम नहीं था। उम्मीद जताई जा रही कि एक सप्ताह के भीतर ही सभी प्रस्तावित काम को हरी झंडी दिखा दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के जरिए ग्रामीण इलाकों में पांच सौ अथवा इससे अधिक आबादी वाले सड़क संपर्क से वंचित गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ना होता है। झांसी में वर्ष 2017 में आखिरी बार पीएमजीएसवाई के तहत संपर्क मार्ग बनवाए गए थे। उसके बाद से यह पूरी ईकाई ठप पड़ी हुई थी। कुछ समय पहले विभाग की ओर से सभी महत्वपूर्ण इलाकों की टैगिंग कराई गई। उसके बाद से ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से ग्यारह संपर्क मार्गों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अभियंताओं ने कुल 76.650 किमी लंबे संपर्क मार्ग के लिए 79 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे शासन को भेजा चुका। अभियंता एसके गुप्ता के मुताबिक जल्द ही इस काम के मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
इन संपर्क मार्गों की सुधरेगी दशा
बामौर- अतरसुआं, सहगुवां, गोहना, मछलीकाछ
बंगरा- सिजरा
चिरगांव-धमरपुरा
बड़ागांव- तिलैथा
बबीना- रक्सा, अंबाबाय, गेवरा, भदनपुरा, मथुरापुरा
ं