फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 3,023 नमूनों की जांच में 11 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना के 3,023 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 11 में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। इसके अलावा 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 96.54 प्रतिशत है।
विज्ञापन

नए मरीज अजय एन्क्लेव, रेलवे स्टेशन, झांसी कैंट, पुलिस लाइन कॉलोनी, कानपुर रोड, सूद कॉलोनी, भेल साकेत नगर आदि क्षेत्रों से सामने आए। जिले में अब तक 10,067 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। हालांकि, इनमें से 9,719 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 175 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 28 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। अब तक 173 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें